Posts

द होराइजन शिक्षण संस्थान के बच्चों द्वारा आध्यात्मिक कार्यक्रम रामचरित मानस गायन की सुंदर प्रस्तुति ने बांधीं शमां

Image
  बलिया। यूपी के बलिया में द होराइजन  स्कूल त्रिकालपुर शिक्षा के क्षेत्र में किसी परिचय का मुहताज नहीं,द होराइजन शिक्षण संस्थान अंग्रेजी माध्यम होने के वावजूद भारतीय संस्कृति सभ्यता एवं सनातन का बेजोड़ संगम है जो अपने बच्चों के सर्ड़वांगीण विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है इसी क्रम में द होराइजन शिक्षण संस्थान में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम रामचरितमानस गायन की बहुत सुंदर प्रस्तुति विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा किया गया,कार्यक्रम का प्रारम्भ तुलसी पूजन व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रस्तुति में बालकांड, अयोध्याकाण्ड अरण्यकाण्ड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड,लंकाकांड उत्तरकाण्ड आदि प्रस्तुति के साथ साथ भगवान राम के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया, जैसे कि उनकी मर्यादा,अनुशासन, और सभी के प्रति उनका सम्मान का भाव रहता है। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ0 हरिकेश सिंह ( पूर्व वाइस चांसलर) ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद का एक ऐसा विद्यालय है जो शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान की भी जानकारी दे रहा है,इसे देख कर मैं अभिभूत हूँ तथा"भगवान राम का व्यक्ति...

महर्षि वाल्मीकि विद्या मंदिर विद्यालय ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान, बच्चे 8 मार्च तक भर सकते है प्रवेश फार्म,9 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा : एस डी सिंह

Image
बलिया। यूपी के बलिया में मिश्रा कालोनी काजीपुरा स्थित महर्षि वाल्मीकि विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नए सत्र में बच्चो के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एस.डी सिंह ने बताया विद्यालय में दाखिले के लिए बच्चे व अभिभावक विद्यालय परिसर से 08-03-025 तक प्रवेश फार्म लेकर फार्म भर सकते है जिसके उपरांत 09-03-025 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई है जिसमे फार्म भरने वाले बच्चे ही प्रतिभाग कर पाएंगें । श्री सिंह ने बताया की विद्यालय में बच्चों के लिए संगीत, योग और फिजिकल एक्टिविटी की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो बच्चों को मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने में मदद करती हैं साथ ही बच्चे के सर्वांगीण विकास में अग्रणी भूमिका निभाती है ,श्री सिंह ने कहा कि हमारे विद्यालय के दूर सुदूर के बच्चों की सहूलियत के लिए वाहन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे उन्हें आने-जाने में सहूलियत मिलती है। श्री सिंह ने कहा कि विद्यालय नर्सरी से लेकर 12 वीं तक विद्यालय दो शिफ्ट में संचालित होता है । विद्यालय में इस समय 2000 बच्चे और 60 शिक्षक है जो बच्चो को अनुशासन के साथ शिक्षा दे...

बलिया: एयर कंडीशनर युक्त पेंशनर भवन निर्माण के लिए पेंशनरों ने वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे को दिया धन्यवाद।

Image
बलिया जनपद के गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने अपने संगठन के साथियों के साथ पेंशनर्स भवन में एयर कंडीशनर मशीन लगवाने की हेतु वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे से मुलाकात किया जिसके  क्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे संगठन के लोगों को आश्वासन देत हुए कि आपकी किसी भी उचित मांग को पूरा करना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है जिसे मैं हर हाल में पूरा करूंगा, श्री दुबे ने कहा कि अविलंब गर्मी से पहले पेंशनर्स भवन में एयर कंडीशनर मशीन के साथ आर.ओ प्लांट लगा दिया जाएगा, जिससे कि गर्मी के मौसम में हमारे पेंशनरों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो ।अरुण सिंह ने संगठन की तरफ से श्री दुबे का आभार व्यक्त किया,श्री सिंह ने कहा की प्रत्येक की माह की 20 तारीख को संगठन की मासिक बैठक की जाती है, जिसमे संगठन के सभी साथी अपना-अपना विचार और सुझाव रखते है,श्री सिंह ने कहा कि श्री दुबे के आग्रह पर संगठन के सभी साथियों ने पेंशनर भवन परिसर में  एक-एक पौधे को गोद लेने का फैसला लिया है जिसे संगठन के सभी साथी प्रतिदिन परिसर में आकर पानी डालेंगे और पौधों की देखभाल करेंगे। कोषाधिकार...

बलिया में डाककर्मियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही बाइक रैली निकाली गयी।

Image
  डाक विभाग की योजनाओं की जागरूकता हेतु प्रेस कांफ्रेंस करते डाक विभाग के पदाधिकारीगण  बलिया : डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबध में जागरुकता फैलाते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार के साथ परिक्षेत्र के डाककर्मियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही बाइक रैली निकाली गयी। यह रैली वाराणसी, भदोही, जौनपुर एवं गाजीपुर जिले से होते हुए 20 जनवरी की शाम को बलिया जिले में पहुँची । रैली का उद्देश्य प्रत्येक जनमानस तक डाक विभाग की विभिन्न सेवाओ जैसे बचत खाता, डोरस्टेप बैंकिंग, आधार सेवाएँ, बीमा और डाक बुकिंग एवं  वितरण के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाना है।वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार ने बताया कि डाक सेवा के संवर्धन एवं जागरुकता हेतु बाइक रैली निकाली जा रही  है | रैली में प्रथम दिन 21 जनवरी को निरीक्षण गृह, प्रधान डाकघर बलिया में ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें संभावित ग्राहकों, व्यापार संघ  एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को डाक विभाग द्वारा प्रदान किये जा रहे व्यापार विकास में सहायक योजनाएं ज...

द्विवार्षिक अधिवेशन में वेदप्रकाश पाण्डेय बने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष

Image
बलिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्विवार्षिक अधिवेशन में कर्मचारी नेता वेदप्रकाश पाण्डेय सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुने गए। जबकि विनोद मिश्र मंत्री बनाए गए। शनिवार को गंगा सभागार में आयोजित अधिवेशन के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।गंगा सभागार में हजारों कर्मचारियों व शिक्षकों की मौजूदगी में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन दो सत्रों में आयोजित हुआ। पहले सत्र में संगठन के विकास और भविष्य के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। दूसरे सत्र में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला कार्यकारिणी का नए सिरे से गठन किया गया। चुनाव अधिकारी कौशल कुमार उपाध्याय ने चार नामों की घोषणा की तो खचाखच भरे हाल में गूंजती तालियों की गड़गड़ाहट के बीच जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रधान सहायक वेदप्रकाश पाण्डेय को अध्यक्ष, विनोद मिश्र को मंत्री, ग्राम पंचायत संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सिंचाई संघ के अजीत कुमार को संप्रेक्षक चुना गया। इनके नाम का प्रस्ताव आते ही सभी कर्मचारियों व शिक्षकों ने एक स्वर से मुहर लगाई। इसके अलावा नवन...

बलिया: हज़रत ख्वाजा सूफी मोहम्मद फसाहत हसन शाह र.अ.के चादर शरीफ का शहर में ज़ियारत,सूफियों ने इंसानियत और मोहब्बत का पैगाम दिया

Image
बलिया: खानकाह मोहम्मदी निधरिया की जानिब से दादा मियां हज़रत ख्वाजा सूफी मोहम्मद फसाहत हसन शाह र.अ.के 24वें उर्से पाक की तैयारियों के तहत चादर शरीफ को बड़े अदब और अकीदत के साथ शहर में ज़ियारत कराया गया। यह उर्स 29 से 31 दिसंबर जिला रामपुर भसुरीशरीफ मे आयोजित किया जाएगा। चादर शरीफ का यह जुलूस खानकाह के पीरो मुर्शिद, हज़रत ख्वाजा सूफी मोहम्मद अली शाह की सरपरस्ती में निकाला गया,चादर शरीफ का यह जुलूस खानकाह मोहम्मदी निधरिया से शुरू होकर उमरगंज, बहेरी, बिशुनीपुर बस स्टैंड और गरवार रोड तक पहुंचा। इस पवित्र यात्रा का उद्देश्य सूफीवाद के पैगाम को फैलाना था, जिसमें भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत को बढ़ावा देने की बात कही गई।इस मौके पर सूफी हजरात ने कहा, "सूफीवाद का असल मकसद हर दिल में मोहब्बत और हर इंसान को बराबरी का हक देना है।सूफी डॉ. आफ़ताब ने कहा इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है, और इसका आधार सिर्फ मोहब्बत होनी चाहिए तो दूसरी तरफ सूफ़ी एजाज़ ने कहा, "सूफी संतों का पैगाम सदियों से अमन, मोहब्बत और भाईचारे का रहा है,आज हम उसी रौशनी को फैला रहे हैं ताकि समाज में नफरत और दूरी की दीवारें गिराई जा सके...

बलिया:न्याय के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता प्रभात पांडे के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला

Image
  बलिया। पिछले दिनों लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडे की कांग्रेस कार्यालय में रहस्यमई मौत को लेकर पूरे प्रदेश में कांग्रेस नेताओं में आक्रोश है, इस क्रम में बलिया जिले के कांग्रेस नेताओं ने अध्यक्ष उमाशंकर पाठक व महामंत्री मुन्ना उपाध्याय, उषा सिंह के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में स्टेशन से होते हुए शहीद चौक तक शहीद पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने दिवंगत कांग्रेसी नेता प्रभात पांडे की फोटो रखकर कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन धारण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया, इस दौरान बलिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश साफ देखने को मिला जिसमें कार्यकर्ताओं ने योगी एवं मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान हमारे जुझारू कार्यकर्ता प्रभात पांडे को पुलिस ने टारगेट करते हुए छति पहुंचाईं, हमारा प्रदेश व्यापी लखनऊ में प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के नेतृत्व में हुआ, श्री पाठक ने बीजेपी एवं योगी और मोदी सरकार को दलित विरोधी एवं अंबेडकर वि...

बलिया एन ई रेलवे मेन्स कॉंग्रेस, फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे के संयुक्त तत्वाधान में पुरानी पेंशन कर्मचारी संवाद कार्यक्रम और कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन

Image
  बलिया: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रेल कर्मचारियों का जोरदार धरना प्रदर्शन बलिया। आज बलिया रेलवे स्टेशन पर बलिया एन ई रेलवे मेन्स कॉंग्रेस, फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे के संयुक्त तत्वाधान में पुरानी पेंशन कर्मचारी संवाद कार्यक्रम और कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में रेल कर्मचारी और कर्मचारी नेता शामिल हुए ,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और एन ई रेलवे मेन्स कॉंग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि  एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस के मान्यता मे आते ही सबसे पहले रेल कर्मचरियों के शोषण पर रोक लगाई जाएगी इसके लिए हम दृढ़ संकल्पित है ,श्री पांडेय ने कर्मचारी हित में भारत सरकार से पुरानी पेंशन को पुनः बहाल करने की मांग किया वही मंडल मंत्री श्री राकेश पाल ने सभा में रेल कर्मियों से अनुरोध किया कि पुरानी पेंशन की लड़ाई को मजबूत बनाने हेतु एवं निजीकरण के विरुद्ध दिनाँक 4, 5 एवं 6 दिसम्बर 2024  को होने वाली रेलवे ट्रेड यूनियन चुनाव में पूर्वोत्तर रेलवे में एन. ई. रेलवे मेन्स कॉंग्रेस को वोट देकर विजय दिलाए।युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष व ट्रैक ...

बलिया : विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

Image
  बलिया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत जनपद बलिया में उपयुक्त उद्योग माया राम सरोज, सहायक प्रबंधक जितेंद्र सिंह यादव जनप्रतिनिधि, विजय कुमार गुप्ता द्वारा 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया प्रशिक्षण में आए हुए लाभार्थियों को  जिला कोऑर्डिनेटर  बीएस चौहान द्वारा पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई गई उपयुक्त उद्योग श्री मायाराम सरोज द्वारा लाभार्थियों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की जानकारी दी गई तथा सहायक प्रबंधक यादव जी द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान से मिलने वाले लाभ और रीड की जानकारी के बारे में बताया गया कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी मुख्य अतिथियों का सम्मान जिला कोऑर्डिनेटर बीएस चौहान द्वारा किया गया

बलिया : विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत कारीगर दिवस का भव्य आयोजन किया गया

Image
  Upicon द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत जनपद बलिया में यूपी के कारीगर दिवस का भव्य आयोजन किया गया विश्वकर्मा श्रम सम्मान 2024-25 योजना के अंतर्गत जनपद बलिया में शिल्पगुरु शंभू नाथ शर्मा और सहायक प्रबंधक जितेंद्र सिंह यादव,जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र बलिया द्वारा प्रशिक्षण ले रहे लाभार्थियों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की जानकारी दी गई ।शिल्पकार शंभू नाथ शर्मा द्वारा प्रशिक्षण ले रहे लाभार्थियों को अपने कला को ग्लोबल लेवल तक ले जाने और मार्केटिंग की विशेष जानकारी से अवगत कराया गया। सहायक प्रबंधक श्री यादव द्वारा उद्योग विभाग से मिलने वाली सुविधाएं एवं अलग-अलग लोन की स्कीम के बारे में उद्योग केंद्र की सहभागिता को बताया गया जिला जिला संयोजक बीएस चौहान द्वारा आए हुए लाभार्थियों को विश्वकर्मा की विश्वकर्मा श्रम सम्मान की विशेष जानकारी से रूबरू कराया गया।

बलिया : प्राचार्य अंगद प्रसाद ने कहा जमुना राम पीजी कॉलेज एक आदर्श संस्थान।

Image
  प्राचार्य अंगद प्रसाद ने जमुनाराम पीजी कॉलेज को बदनाम करने का खड्यंत्र बताया। बलिया । उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी फ्री टैबलेट स्मार्टफोन योजना के अंतर्गत ग्रेजुएशन, डिप्लोमा के छात्र-छात्राओं को फ्री टेबलेट स्मार्टफोन दिया जाता है जिससे कि छात्र छात्राओं को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने में आसानी हो। इसी क्रम में बलिया जिले के जमुनाराम पीजी कॉलेज में फ्री टैबलेट स्मार्टफोन योजना के अंतर्गत बच्चों को 25 तारीख से फ्री टेबलेट वितरित किया जा रहा है इस दौरान पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रों से स्मार्टफोन में धन उगाही की बात प्रकाश में आया, इसको संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने एक जांच कमेटी बैठाया जिसमें सदर एसडीएम के नेतृत्व में जांच टीम का गठित किया गया। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जांच में किसी प्रकार की धनउगाई की पुष्टि नहीं हो पाई है ऐसे में जब पत्रकारों ने कॉलेज के प्राचार्य अंगद प्रसाद से यह जानना चाहा कि कॉलेज प्रशासन पर धन उगाही का आरोप का कारण क्या है इस पर...

बलिया : रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय में फल, बिस्किट व ब्रेड वितरित किया और मरीजों को....

Image
  यूपी, बलिया। यूपी के  लोकप्रिय विधायक एवं समाजसेवी उमाशंकर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं  में उत्साह देखने को मिला । बसपा कार्यकर्ताओं ने बलिया जिला चिकित्सालय जाकर मरीजों के बीच जाकर उन्हें फल, बिस्किट व ब्रेड वितरित किया। कार्यकर्ताओं ने मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिया और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर सुविधाओं के लिए आश्वासन दिया । कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य कर्मियों से बेहतर चिकित्सा के लिए बातचीत किया जिससे कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा मुहैया कराया जा सके। इस मौके पर नमन सिंह, रविंद्र सिंह, राम प्रकाश सिंह, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, संतोष सिंह , पिंटू राम आदि कार्यकर्ता  मौजूद रहे।

गाजीपुर : आइडीपीटीएस संयोजक सरोज मिश्रा एवं यात्रा संयोजक सर्वेश राय के नेतृत्व में और आइडीपीटीएस के निदेशक बी.पी. सिन्हा के संरक्षकत्व में गंग ज्योत मैराथन यात्रा का यूपी के गाजीपुर जिले में भव्य स्वागत हुआ।

Image
  गाजीपुर। 31 मार्च 2023 को आईडीपीटीएस संस्था के द्वारा आयोजित गंग ज्योत मैराथन दल अपने यात्रा गंगोत्री से दौड़कर पटना तक जाने  के क्रम में यात्रा दल आज  आइडीपीटीएस  संयोजक एवं राष्ट्रवाद कला संस्कृति एवं रोजगार ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव सरोज मिश्रा एवं यात्रा संयोजक श्री सर्वेश राय के नेतृत्व में एवं आइडीपीटीएस के निदेशक श्री बी पी सिन्हा जी के संरक्षकत्व में यूपी के गाजीपुर जिले में पहुंची जहां यात्रा का अभिनंदन गायत्री परिवार के प्रमुख श्री सुरेंद्र सिंह श्री मारुति कुमार राय श्री सदाशिव शर्मा श्री अनिल सिंह श्री संजय तिवारी श्रीमती उर्मिला सिंह द्वारा गायत्री शक्तिपीठ गाजीपुर पर मैराथन यात्रा दल के सदस्यों को चंदन तिलक लगाकर वह पुष्प वर्षा कर वैदिक मंत्रों के साथ किया गया। भोजन विश्राम के पश्चात गायत्री शक्तिपीठ से दौड़ते हुए यह मैराथन यात्रा दल कलेक्टर घाट पर पहुंचा जहां उनका अभिनंदन एक बार फिर गायत्री परिवार के सदस्यों व जिला गंगा समिति एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से  किया गया ।इस अवसर पर कलेक्टर घाट पर गंगा स्वच्...

बलिया जिले के लिटिल स्टार स्कूल इंट्रेंस इक्जाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

Image
  बलिया। बांसडीह तहसील के अंतर्गत सहतवार  कस्बा स्थित लिटिल स्टार स्कूल में समोवार के दिन इंट्रेंस एग्जाम का आयोजन किया गया। विद्यालय की गुडवत्ता को देखते हुवे क्षेत्र के बच्चों ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया।परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हुई ।आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 8वीं के छात्रा राधा शर्मा कक्षा 7 के छात्र दिव्या गुप्ता,कक्षा 5वी के छात्रा रिया यादव,कक्षा 4 के छात्र आर्यन पाण्डेय व कक्षा 3 छात्रा रिया यादव के साथ - साथ अन्य पांच बच्चों को विद्यलय के शिक्षकों ने पुरस्कार देकर समानित की।इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अजित  दीक्षित ने कहा कि अब समाज के किसी भी असहाय बच्चों की पढ़ाई में पैसा बाधा नही बनेगा।असहाय बच्चों के लिए विद्यालय परिवार द्वारा विशेष प्रवधान किया गया है ताकि उन बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।असहाय बच्चे भी हमारे ही समाज के अंग है।विद्यालय में पढने वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय हमेशा अग्रसर रहता है इस मौके पर प्रबंधक अजित दीक्षित,नगेन्द्र यादव,रोशन सिंह,अनिल पाण्डेय,हिमांशु सिंह,सत्यपाल वर्मा,चांदनी सिंह,संगीता ...

बलिया : एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

Image
 

इंडियन टेक्निकल एजुकेशन इन्स्टीट्यूट के डायरेक्टर बब्बन चौहान के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Image
  बलिया जिले के इंडियन टेक्निकल एजुकेशन इन्स्टीट्यूट में बड़ी धूमधाम से 74 वें गणतंत्र दिवस का समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान इन्स्टीट्यूट के डायरेक्टर बब्बन चौहान ने सैकड़ों बच्चों की उपस्थिति में झंडा फहराया।  श्री चौहान ने इस दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा देश विश्व पटल पर नए नए आयाम अर्जित कर रहा है जिसका श्रेय कहीं ना कहीं आप जैसे युवाओं के नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है, इसलिए हम आप सभी से अपील करते हैं कि राष्ट्रीय चेतना एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझे और एक जिम्मेदार नागरिक की तरह स्वयं को एवं दूसरों को भी मुख्यधारा में जोड़ने के लिए प्रेरित करें जिससे कि हमारा राष्ट्र हमारा समाज और मजबूत हो। इस दौरान संस्था के पदाधिकारीगण एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

कराटे कलर बेल्ट टेस्ट वाले खिलाड़ियों को बेल्ट एवं प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

Image
एस. के.नेशनल कान्वेंट स्कूल महेन्द में एक कार्यक्रम के दौरान कराटे कलर बेल्ट टेस्ट वाले खिलाड़ियों को  बेल्ट एवं प्रमाण पत्र देकर  सम्मानित किया गया।  इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर सुमित कुमार वर्मा ( फिजिक्स हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट) तथा विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर धीरेन्द्र कुमार( केमिस्ट्री हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट) के द्वारा प्रमाण पत्र देकर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।  प्रोफेसर वर्मा ने कराटे कोच वारिस की तारीफ किया उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में खेल के प्रति बच्चों को जागरूक करना बेहद जरूरी है जिससे कि बच्चों का मानसिक विकास हो सके। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों को स्वागत अभिनन्दन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया एवं बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे कोच वारिस अली का भी आभार व्यक्त किया। इस दौरान कराटे कोच वारिस अली व अन्य शिक्षक शिक्षिकायें आदि मौजूद रहे।
  गुमशुदा की तलाश सुखपुरा निवासी  नाम: योगेंद्र राजभर पिता का नाम: छोटेलाल राजभर उम्र:28 चेहरे का रंग: गोरा जो दिनांक 29/12/2022 से ग्राम:सुखपुरा पोस्ट: सुखपुरा थाना: सुखपुरा जिला बलिया से लापता है काला कोर्ट तथा नीचे हल्का सफेद नीला जीन्स पहने हुए है यह जिस किसी को भी कही भी दिखाई दे दिए गए पते पर पहुंचाने का कष्ट करें मो:7490865483,9454403009

बड़ी खबर : हाईकोर्ट का यूपी निकाय चुनाव को लेकर बड़ा फैसला, ओबीसी आरक्षण रद्द, चुनाव को तत्काल......

Image
  उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच का अहम फैसला आ गया है. हाई कोर्ट ने बिना ओबीसी आरक्षण के नगर निकाय चुनाव कराने का फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा कि जब तक ट्रिपल टेस्ट न हो, तब तक ओबीसी आरक्षण नहीं होगा, सरकार बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव करवाए.

फ्री राशन को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान

Image
  अगले एक साल तक मिलता रहेगा फ्री राशन केंद्रीय कैबिनेट ने गरीबों को मुफ्त अनाज दिए जाने को लेकर बड़ा फैसला लिया. केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को मिलने वाले मुफ्त राशन को एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया है. इससे केंद्र सरकार को 2 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राशन के लिए गरीबों को एक भी रुपये नहीं देना होगा. इस योजना पर सरकार हर साल 2 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के तहत चावल, गेहूं और मोटा अनाज क्रमश: 3,2,1 रुपये प्रति किलो की दर से देती है. सरकार ने फैसला लिया है कि दिसंबर 2023 तक यह पूरी तरह से मुफ्त मिलेगा. साभार-आजतक