Posts

बलिया : प्राचार्य अंगद प्रसाद ने कहा जमुना राम पीजी कॉलेज एक आदर्श संस्थान।

Image
  प्राचार्य अंगद प्रसाद ने जमुनाराम पीजी कॉलेज को बदनाम करने का खड्यंत्र बताया। बलिया । उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी फ्री टैबलेट स्मार्टफोन योजना के अंतर्गत ग्रेजुएशन, डिप्लोमा के छात्र-छात्राओं को फ्री टेबलेट स्मार्टफोन दिया जाता है जिससे कि छात्र छात्राओं को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने में आसानी हो। इसी क्रम में बलिया जिले के जमुनाराम पीजी कॉलेज में फ्री टैबलेट स्मार्टफोन योजना के अंतर्गत बच्चों को 25 तारीख से फ्री टेबलेट वितरित किया जा रहा है इस दौरान पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रों से स्मार्टफोन में धन उगाही की बात प्रकाश में आया, इसको संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने एक जांच कमेटी बैठाया जिसमें सदर एसडीएम के नेतृत्व में जांच टीम का गठित किया गया। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जांच में किसी प्रकार की धनउगाई की पुष्टि नहीं हो पाई है ऐसे में जब पत्रकारों ने कॉलेज के प्राचार्य अंगद प्रसाद से यह जानना चाहा कि कॉलेज प्रशासन पर धन उगाही का आरोप का कारण क्या है इस पर...

बलिया : रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय में फल, बिस्किट व ब्रेड वितरित किया और मरीजों को....

Image
  यूपी, बलिया। यूपी के  लोकप्रिय विधायक एवं समाजसेवी उमाशंकर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं  में उत्साह देखने को मिला । बसपा कार्यकर्ताओं ने बलिया जिला चिकित्सालय जाकर मरीजों के बीच जाकर उन्हें फल, बिस्किट व ब्रेड वितरित किया। कार्यकर्ताओं ने मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिया और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर सुविधाओं के लिए आश्वासन दिया । कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य कर्मियों से बेहतर चिकित्सा के लिए बातचीत किया जिससे कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा मुहैया कराया जा सके। इस मौके पर नमन सिंह, रविंद्र सिंह, राम प्रकाश सिंह, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, संतोष सिंह , पिंटू राम आदि कार्यकर्ता  मौजूद रहे।

गाजीपुर : आइडीपीटीएस संयोजक सरोज मिश्रा एवं यात्रा संयोजक सर्वेश राय के नेतृत्व में और आइडीपीटीएस के निदेशक बी.पी. सिन्हा के संरक्षकत्व में गंग ज्योत मैराथन यात्रा का यूपी के गाजीपुर जिले में भव्य स्वागत हुआ।

Image
  गाजीपुर। 31 मार्च 2023 को आईडीपीटीएस संस्था के द्वारा आयोजित गंग ज्योत मैराथन दल अपने यात्रा गंगोत्री से दौड़कर पटना तक जाने  के क्रम में यात्रा दल आज  आइडीपीटीएस  संयोजक एवं राष्ट्रवाद कला संस्कृति एवं रोजगार ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव सरोज मिश्रा एवं यात्रा संयोजक श्री सर्वेश राय के नेतृत्व में एवं आइडीपीटीएस के निदेशक श्री बी पी सिन्हा जी के संरक्षकत्व में यूपी के गाजीपुर जिले में पहुंची जहां यात्रा का अभिनंदन गायत्री परिवार के प्रमुख श्री सुरेंद्र सिंह श्री मारुति कुमार राय श्री सदाशिव शर्मा श्री अनिल सिंह श्री संजय तिवारी श्रीमती उर्मिला सिंह द्वारा गायत्री शक्तिपीठ गाजीपुर पर मैराथन यात्रा दल के सदस्यों को चंदन तिलक लगाकर वह पुष्प वर्षा कर वैदिक मंत्रों के साथ किया गया। भोजन विश्राम के पश्चात गायत्री शक्तिपीठ से दौड़ते हुए यह मैराथन यात्रा दल कलेक्टर घाट पर पहुंचा जहां उनका अभिनंदन एक बार फिर गायत्री परिवार के सदस्यों व जिला गंगा समिति एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से  किया गया ।इस अवसर पर कलेक्टर घाट पर गंगा स्वच्...

बलिया जिले के लिटिल स्टार स्कूल इंट्रेंस इक्जाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

Image
  बलिया। बांसडीह तहसील के अंतर्गत सहतवार  कस्बा स्थित लिटिल स्टार स्कूल में समोवार के दिन इंट्रेंस एग्जाम का आयोजन किया गया। विद्यालय की गुडवत्ता को देखते हुवे क्षेत्र के बच्चों ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया।परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हुई ।आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 8वीं के छात्रा राधा शर्मा कक्षा 7 के छात्र दिव्या गुप्ता,कक्षा 5वी के छात्रा रिया यादव,कक्षा 4 के छात्र आर्यन पाण्डेय व कक्षा 3 छात्रा रिया यादव के साथ - साथ अन्य पांच बच्चों को विद्यलय के शिक्षकों ने पुरस्कार देकर समानित की।इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अजित  दीक्षित ने कहा कि अब समाज के किसी भी असहाय बच्चों की पढ़ाई में पैसा बाधा नही बनेगा।असहाय बच्चों के लिए विद्यालय परिवार द्वारा विशेष प्रवधान किया गया है ताकि उन बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।असहाय बच्चे भी हमारे ही समाज के अंग है।विद्यालय में पढने वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय हमेशा अग्रसर रहता है इस मौके पर प्रबंधक अजित दीक्षित,नगेन्द्र यादव,रोशन सिंह,अनिल पाण्डेय,हिमांशु सिंह,सत्यपाल वर्मा,चांदनी सिंह,संगीता ...

बलिया : एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

Image
 

इंडियन टेक्निकल एजुकेशन इन्स्टीट्यूट के डायरेक्टर बब्बन चौहान के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Image
  बलिया जिले के इंडियन टेक्निकल एजुकेशन इन्स्टीट्यूट में बड़ी धूमधाम से 74 वें गणतंत्र दिवस का समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान इन्स्टीट्यूट के डायरेक्टर बब्बन चौहान ने सैकड़ों बच्चों की उपस्थिति में झंडा फहराया।  श्री चौहान ने इस दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा देश विश्व पटल पर नए नए आयाम अर्जित कर रहा है जिसका श्रेय कहीं ना कहीं आप जैसे युवाओं के नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है, इसलिए हम आप सभी से अपील करते हैं कि राष्ट्रीय चेतना एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझे और एक जिम्मेदार नागरिक की तरह स्वयं को एवं दूसरों को भी मुख्यधारा में जोड़ने के लिए प्रेरित करें जिससे कि हमारा राष्ट्र हमारा समाज और मजबूत हो। इस दौरान संस्था के पदाधिकारीगण एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

कराटे कलर बेल्ट टेस्ट वाले खिलाड़ियों को बेल्ट एवं प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

Image
एस. के.नेशनल कान्वेंट स्कूल महेन्द में एक कार्यक्रम के दौरान कराटे कलर बेल्ट टेस्ट वाले खिलाड़ियों को  बेल्ट एवं प्रमाण पत्र देकर  सम्मानित किया गया।  इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर सुमित कुमार वर्मा ( फिजिक्स हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट) तथा विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर धीरेन्द्र कुमार( केमिस्ट्री हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट) के द्वारा प्रमाण पत्र देकर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।  प्रोफेसर वर्मा ने कराटे कोच वारिस की तारीफ किया उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में खेल के प्रति बच्चों को जागरूक करना बेहद जरूरी है जिससे कि बच्चों का मानसिक विकास हो सके। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों को स्वागत अभिनन्दन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया एवं बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे कोच वारिस अली का भी आभार व्यक्त किया। इस दौरान कराटे कोच वारिस अली व अन्य शिक्षक शिक्षिकायें आदि मौजूद रहे।