Posts

वृक्ष हमारे जीवन के अनमोल अंग है प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए - अनिल कुमार यादव, जिला कमांडेंट, होमगार्ड विभाग

Image
  वृक्षारोपण करते हुए मठाधीश्वर श्री कौशलेंद्र गिरी साथ में जिला कमांडेंट अनिल कुमार यादव व अन्य पदाधिकारी गण बलिया। होमगार्ड विभाग के जिला कमांडेंट अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत रसड़ा में वृक्षारोपण किया जिसमें मुख्य अतिथि श्रीनाथ मठ के मठाधीश्वर श्री कौशलेंद्र गिरी जी ने होमगार्ड विभाग के कर्मचारियों पदाधिकारियों के साथ 100 वृक्ष रोपित किया।  इस दौरान मठाधीश्वर वृक्षों के रख-रखाव व बचाव को लेकर उपस्थित लोगों से अपील किया। जिला कमांडेंट अनिल कुमार यादव ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के अनमोल अंग है प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए जिससे कि पर्यावरण का संतुलन बना रहे।इस मौके पर सुनील कुमार सिंह( Atodc), अशोक कुमार शर्मा( पीसीपी), जगदंबा सिंह(बीओ), संजय कुमार वर्मा(कंपनी कमांडर), दुर्ग विजय सिंह( रनर), रामेश्वर सिंह( रनर), सुशील कुमार ( रनर) एवं क्षेत्र की गणमान्य जनता मौजूद रहे

इस तारीख को रोजगार मेले में 18 वर्ष से 35 वर्ष के 10वी, 12वी, स्नातक, आईटीआई डिप्लोमा में प्रशिक्षित युवा समस्त प्रमाण पत्रों के साथ प्रतिभाग कर सकते है। इस मेला मे प्रतिभाग करने हेतु संबंधित अभ्यर्थी को सेवायोजन के पोर्टल पर जाब

Image
  बलिया। राजकीय आई०टी०आई० के संयुक्त तत्वाधान में पं०दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म दिवस 25 सितम्बर को पं0 दीनदयाल उपाध्याय स्मारक, अनुसंधान एवं आरोग्य केन्द्र महरेव चितबडागाव में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रो की टेक्निकल तथा नान टेक्निकल क्षेत्र की लावा कम्पनी नोएडा, सुनंस लिमिटेड नोएडा,शिवशक्ति बायोटेक्नोलाजी लि० वाराणसी, बजाज आटो लि० पूना महाराष्ट्र विस्टान प्रा०लि० बगलौर, स्चेन्डर इलेक्ट्रीक बंगलौर, डिक्सान टेक्नोलाजी नोएडा, जीफोर0 एस0 सिक्योरिटी लखनऊ, पशुपतिनाथ वायोटेक्नोलाजी गोरखपुर इत्यादि कम्पनिया प्रतिभाग कर रही है। साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। रोजगार मेले में 18 वर्ष से 35 वर्ष के 10वी, 12वी, स्नातक, आईटीआई डिप्लोमा में प्रशिक्षित युवा समस्त प्रमाण पत्रों के साथ प्रतिभाग कर सकते है। इस मेला मे प्रतिभाग करने हेतु संबंधित अभ्यर्थी को सेवायोजन के पोर्टल पर जाब सीकर के तहतपंजीकरण कराना आवश्यक है। -------------------- विधान सभा निर्वाचन-2022 में ड्यूटी किये अधिकारी/कर्मचारी कोषागार से प्राप्त करें पारिश्रमिक की धनर...

बलिया : जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में सब्जी व्यापारियों के साथ की बैठक

Image
बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में सब्जी व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य सब्जी व्यापारियों और किसानों की आय बढ़ाना था।  सब्जी व्यापारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि उनके यहां के किसान हर तरह की सब्जी उगाने में सक्षम है क्योंकि यहां की मिट्टी बहुत ही उर्वरा है। उन्होंने बताया कि पहले वे लोग अपना सब्जी बनारस जैसे जनपदों में भी भेजा करते थे लेकिन परिवहन की असुविधा होने के कारण उन्हें अपना माल दूसरे जनपदों में भेजने में समस्या आती है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके लिए परिवहन की व्यवस्था करा दी जाएगी साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारी उनसे संपर्क करके इस समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे । जिलाधिकारी ने ग्राम उद्योग अधिकारी और कृषि उपनिदेशक को निर्देश दिया कि समय-समय पर व्यापारियों और किसानों की बैठक करते रहें जिससे कि उनकी समस्याएं सुनी जा सके और उनका निस्तारण समय से हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्वांचल माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री जी का क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र में विकास की अपार संभावना है। पूर्वांचल की सब...

बलिया : टीडी कालेज के 13 एसोसिएट प्रोफेसर हुए प्रोफेसर

Image
  बलिया: श्री मुरली मनोहर टाउन पीजी कॉलेज, बलिया के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा। महाविद्यालय के कई प्राध्यापकों को प्रोफेसर पद एवं वेतनमान की संस्तुति छानबीन सह मूल्यांकन समिति की ओर से प्रदान की गयी। समिति ने हिंदी विभाग से डॉ अमलदार 'नीहार', डॉ अखिलेश कुमार राय, डॉ जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय, समाजशास्त्र से डॉ आरपी सिंह, डॉ रामनरेश यादव, बीएड विभाग से डॉ ओंकार सिंह, डॉ रमाकांत सिंह, डॉ संजय सरोज, कृषि संकाय से डॉ ओपी सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, डॉ बृजेश सिंह व डॉ अशोक सिंह, गणित विभाग से डॉ भागवत प्रसाद, जंतु एवं विज्ञान विभाग के डॉ दयालानन्द राय को प्रोफेसर पद की संस्तुत दी। इनके अलावा डॉ विजयानंद पाठक, डॉ अनिल सिंह, डॉ सुधा सिंह आदि प्राध्यापकों को भी एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर सीनियर स्केल पर प्रोन्नति के लिए संस्तुति प्रदान की गयी। टीडी कालेज के शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ अखिलेश राय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस कार्य में कॉलेज के प्राचार्य डॉ रविन्द्र नाथ मिश्र ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। इस मौके पर उन्होंने विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो कल्पलता पाण्डेय व प्रबंधक राक...

बलिया : सदर व बैरिया तहसील के 5861 किसानों को कृषि निवेश अनुदान का लाभ

Image
  बलिया: बाढ़ प्रभावित गांवों के 5861 किसानों को कृषि निवेश अनुदान राशि का लाभ मिलेगा। इसमें वह किसान शामिल है जिनकी 33 प्रतिशत से अधिक फसल नुकसान बाढ़ की वजह से हुआ है। इसमें सदर तहसील के 31 गांवों के 5481 किसान तथा बैरिया तहसील के 4 गांवों के 380 किसान शामिल हैं। बैरिया तहसील सभागार में एसडीएम बैरिया आत्रेय मिश्र ने दस किसानों को प्रमाण पत्र वितरित कर अनुदान राशि देने के कार्य का शुभारंभ किया। वहीं सदर तहसील सभागार में एसडीएम प्रशांत नायक ने 16 किसानों को अनुदान राशि प्रमाण पत्र दिया। बता दें कि बाढ़ प्रभावित गांवों में सर्वे कराने के निर्देश एसडीएम ने दिए थे। जिन किसानों की फसल में 33 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हुआ मिला, उनका आधार कार्ड, बैक पासबुक एवं खतौनी लेकर कृषि निवेश लाभ पाने के लिए राहत आयुक्त के पोर्टल पर अपडेट किया गया। इसके बाद अनुदान राशि देने की कार्यवाही की गई।

जिला अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Image
  बलिया: सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर का उद्घाटन परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह व राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, सीएमओ डा जयंत कुमार, सीएमएस डा वीके सिंह, एसीएमओ डा वीरेंद्र कुमार, डा शशि प्रकाश, डा संतोष चौधरी, डीपीएम डा आरबी यादव आदि उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री जी के संस्कार और जीवन संघर्ष हम सब के लिए प्रेरणास्रोत - दयाशंकर सिंह, परिवहन मंत्री

Image
  बलिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्म दिवस के अवसर पर शनिवार को रेलवे स्टेशन परिसर में सूचना विभाग की ओर से भव्य प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से पीएम मोदी के जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं व घटनाक्रम की जानकारी आम जन को दी गयी। इसका उद्घाटन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों से जुड़ी प्रचार साहित्य का वितरण सूचना विभाग की ओर से किया गया। मंत्री श्री सिंह ने इस अभिलेखीय प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की बचपन से लेकर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री काल की उपलब्धियों के बारे में जिस तरह वर्णन हुआ है, काबिलेतारीफ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का बचपन से लेकर अब तक का जीवन प्रेरित करने वाला है। उनके संस्कार व जीवन संघर्ष से हम सबको सीख लेनी चाहिए। प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने आम जन के हित में तमाम निर्णय लिए। वीआईपी कल्चर को खत्म करते हुए हर व्यक्ति को एक समान होने के संदेश दिए। सबसे बड़ी बात कि उनके हर निर्णय में देशहित सबसे ऊपर होता है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, भाजप...