Posts

कराटे कलर बेल्ट टेस्ट वाले खिलाड़ियों को बेल्ट एवं प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

Image
एस. के.नेशनल कान्वेंट स्कूल महेन्द में एक कार्यक्रम के दौरान कराटे कलर बेल्ट टेस्ट वाले खिलाड़ियों को  बेल्ट एवं प्रमाण पत्र देकर  सम्मानित किया गया।  इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर सुमित कुमार वर्मा ( फिजिक्स हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट) तथा विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर धीरेन्द्र कुमार( केमिस्ट्री हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट) के द्वारा प्रमाण पत्र देकर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।  प्रोफेसर वर्मा ने कराटे कोच वारिस की तारीफ किया उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में खेल के प्रति बच्चों को जागरूक करना बेहद जरूरी है जिससे कि बच्चों का मानसिक विकास हो सके। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों को स्वागत अभिनन्दन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया एवं बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे कोच वारिस अली का भी आभार व्यक्त किया। इस दौरान कराटे कोच वारिस अली व अन्य शिक्षक शिक्षिकायें आदि मौजूद रहे।
  गुमशुदा की तलाश सुखपुरा निवासी  नाम: योगेंद्र राजभर पिता का नाम: छोटेलाल राजभर उम्र:28 चेहरे का रंग: गोरा जो दिनांक 29/12/2022 से ग्राम:सुखपुरा पोस्ट: सुखपुरा थाना: सुखपुरा जिला बलिया से लापता है काला कोर्ट तथा नीचे हल्का सफेद नीला जीन्स पहने हुए है यह जिस किसी को भी कही भी दिखाई दे दिए गए पते पर पहुंचाने का कष्ट करें मो:7490865483,9454403009

बड़ी खबर : हाईकोर्ट का यूपी निकाय चुनाव को लेकर बड़ा फैसला, ओबीसी आरक्षण रद्द, चुनाव को तत्काल......

Image
  उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच का अहम फैसला आ गया है. हाई कोर्ट ने बिना ओबीसी आरक्षण के नगर निकाय चुनाव कराने का फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा कि जब तक ट्रिपल टेस्ट न हो, तब तक ओबीसी आरक्षण नहीं होगा, सरकार बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव करवाए.

फ्री राशन को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान

Image
  अगले एक साल तक मिलता रहेगा फ्री राशन केंद्रीय कैबिनेट ने गरीबों को मुफ्त अनाज दिए जाने को लेकर बड़ा फैसला लिया. केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को मिलने वाले मुफ्त राशन को एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया है. इससे केंद्र सरकार को 2 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राशन के लिए गरीबों को एक भी रुपये नहीं देना होगा. इस योजना पर सरकार हर साल 2 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के तहत चावल, गेहूं और मोटा अनाज क्रमश: 3,2,1 रुपये प्रति किलो की दर से देती है. सरकार ने फैसला लिया है कि दिसंबर 2023 तक यह पूरी तरह से मुफ्त मिलेगा. साभार-आजतक 

बलिया : शासन से हुई बड़ी चूक! नगर पंचायत रतसड़कला का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहीं थी सिकंदरपुर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी सीमा राय, शासन ने नगर पंचायत रतसड़कला को खाली दिखाकर पहले से न.पं. सहतवार का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे न.पं. रेवती के अधिशासी अधिकारी मृदुल कुमार सिंह को रतसड़कला का दिया अतिरिक्त प्रभार चर्चा का विषय

Image
  अधिशासी अधिकारी सीमा राय और मृदुल कुमार सिंह बलिया। यूपी की योगी सरकार प्रदेश में सुशासन के लिए नित्य आए दिन तरह-तरह के बदलाव पर बल दे रही है,सरकार प्रदेश को भयमुक्त एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के दावे भी कर रही है, लेकिन सरकार के इन दावों पर बलिया जिले के नगर पंचायत रतसड़कला का अतिरिक्त प्रभार मृदुल सिंह को देने की की घटना अपने आप में प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है और इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।   नगर पंचायत रतसड़कला का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थी अधिशासी अधिकारी सीमा राय  जबकि नगर पंचायत को शासन ने दिखाया रिक्त शासन में मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते हैं अधिशासी अधिकारी मृदुल कुमार सिंह    जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि नगर पंचायत रतसड़कला का अतिरिक्त प्रभार नगर पंचायत सिकंदरपुर की अधिशासी अधिकारी सीमा राय संभाल रही थी जबकि शासन में मजबूत पकड़ रखने वाले नगर पंचायत पंचायत रेवती के अधिशासी अधिकारी मृदुल कुमार सिंह को नगर पंचायत सहतवार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। पिछले दिनों शासन द्वारा रतसड़कला नगर पंचायत को रिक्त दिखाकर मृदुल सिंह को नगर पंचायत रतसड़कला ...

बड़ी खबर : जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की मौत।

Image
  बिहार के छपरा में जहरीली शराब से अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है. छपरा सदर अस्पताल में बुधवार रात 11 बजे के आसपास इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के आंखों की रोशनी जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं.

बलिया : राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान देवरिया के तत्वधान में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत दिनांक 14 दिसंबर 2022 से 17 दिसंबर 2022 तक चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ।

Image
  बलिया।राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत प्याज और लहसुन की खेती पर प्रशिक्षण का शुभारंभ कृषि विज्ञान केन्द्र सुहाग बलिया पर राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान देवरिया के तत्वधान में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत दिनांक 14 दिसंबर 2022 से 17 दिसंबर 2022 तक चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला उद्यान अधिकारी शीतल प्रसाद वर्मा ने किसानों को प्याज और लहसुन के पोषण एवं औषधीय महत्व के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि यह एक नकदी फसल है, जिसमें किसानों को खेती प्राची आय प्राप्त कर सकते हैं, कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र बलिया के प्रभारी अधिकारी डॉ सुरेंद्र नाथ ने किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र गतिविधियों के बारे में बताते हुए प्रशिक्षण के महत्व पर चर्चा किया, कार्यक्रम के राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान प्रतिष्ठान के सहायक निदेशक मदन मोहन द्विवेदी ने प्याज के उत्पादन तकनीक बारे में चर्चा की, तकनीकी अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने किसानों को राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान प्रतिष्ठान के गतिविधियों के बारे में अवगत कराया, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक श्री म...