बलिया तिरंगा यात्रा : होमगार्डों के बिना थानों, कार्यालयों की ड्यूटी की कल्पना मुश्किल, होमगार्ड हमारे अभिन्न अंग है - सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी, बलिया

 

तिरंगा यात्रा को संबोधित करती हुई बलिया जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल 



बलिया।इन दिनों पूरे देश में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इसी क्रम में आज 'आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम के तहत बलिया में  डिप्टी कमांडेंट, होमगार्ड विभाग अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में  होमगार्डों और कर्मचारियों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाला। होमगार्ड कार्यालय से निकली तिरंगा यात्रा भ्रमणशीलता के दौरान आकर्षण का केन्द्र रही। भ्रमण के बाद तिरंगा यात्रा बहुदेशीय सभागार पहुंचा जहां  जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सभी को  शुभकामनाएं एवं धन्यवाद ज्ञापित किया, जिलाधिकारी ने होमगार्डों की तारीफ किया और  कहा कि आज पुलिस थानों और कार्यालयों की ड्यूटी बिना होमगार्डों की कल्पना करना मुश्किल है, जिलाधिकारी ने कहा कि होमगार्ड हमारे अभिन्न अंग बन चुके है।इस मौके पर बलिया डीएफओ एवं होमगार्ड  विभाग के लगभग 150 होमगार्ड व कर्मचारीगण मौजूद रहे।


 

Comments

Popular posts from this blog

बलिया: हज़रत ख्वाजा सूफी मोहम्मद फसाहत हसन शाह र.अ.के चादर शरीफ का शहर में ज़ियारत,सूफियों ने इंसानियत और मोहब्बत का पैगाम दिया