Posts

Showing posts from August, 2022

बलिया तिरंगा यात्रा : होमगार्डों के बिना थानों, कार्यालयों की ड्यूटी की कल्पना मुश्किल, होमगार्ड हमारे अभिन्न अंग है - सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी, बलिया

Image
  तिरंगा यात्रा को संबोधित करती हुई बलिया जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल  बलिया। इन दिनों पूरे देश में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इसी क्रम में आज 'आजादी  का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम के तहत बलिया में  डिप्टी कमांडेंट, होमगार्ड विभाग अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में  होमगार्डों और कर्मचारियों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाला। होमगार्ड कार्यालय से निकली तिरंगा यात्रा भ्रमणशीलता के दौरान आकर्षण का केन्द्र रही।  भ्रमण के बाद तिरंगा यात्रा बहुदेशीय सभागार पहुंचा जहां  जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सभी को  शुभकामनाएं एवं धन्यवाद ज्ञापित किया, जिलाधिकारी ने होमगार्डों की तारीफ किया और  कहा कि आज पुलिस थानों और कार्यालयों की ड्यूटी बिना होमगार्डों की कल्पना करना मुश्किल है, जिलाधिकारी ने कहा कि होमगार्ड हमारे अभिन्न अंग बन चुके है।इस मौके पर बलिया डीएफओ एवं होमगार्ड  विभाग के लगभग 150 होमगार...

शुद्ध प्रर्यावरण ही जीवन का मूल मंत्र- अरविंद सिंह, संपादक/RVKSRT उपाध्यक्ष

Image
  पौधारोपण करते हुए संपादक/RVKSRT के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, संपादक अजय सिंह, सरदम जैसवाल बलिया। राष्ट्रवाद कला संस्कृति एवं रोजगार ट्रस्ट के तत्वावधान में "पर्यावरण संकल्प एवं स्वच्छता अभियान" के तहत बलिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें संस्थान के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं समाजसेवियों ने भाग लिया।इस मौके पर परिवर्तन चक्र के संपादक अजय सिंह ने कहा कि पर्यावरण जीवन का बहुमूल्य अंग है,वहीं बलिया ब्रेकिंग न्यूज के संपादक व राष्ट्रवाद कला संस्कृति एवं रोजगार ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद सिंह  ने कहा कि शुद्ध प्रर्यावरण ही जीवन का मूल मंत्र है।इस मौके पर राष्ट्रवाद कला संस्कृति एवं रोजगार ट्रस्ट के पदाधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-ही-साथ समाजसेवी सरदमन जैसवाल, राजेश खरवार एवं सम्मानित जनता मौजूद रहीं।